अनिल कुमार
ब्यावर/रायपुर।स्मार्ट हलचल|रायपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 16 कार्टून अवैध देशी शराब बरामद कर परिवहन में प्रयुक्त जीप को जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपी पुलिस को देखकर वाहन जंगल में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।जिला पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतन सिंह आईपीएस के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुकृति उज्जैनिया एवं वृत्ताधिकारी रायपुर बंशीलाल पांडर के निकट सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे दो दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत 19 अगस्त को रायपुर थाना पुलिस को अवैध शराब परिवहन की सूचना मिली।
पुलिस टीम ने कालब खुर्द के पहाड़ी क्षेत्र में वाहन संख्या RJ19C9114 का पीछा किया। पुलिस को पीछे आता देख चालक वाहन को जंगल में छोड़कर फरार हो गया। तलाशी लेने पर जीप में अवैध देशी शराब के कुल 16 कार्टून मिले। पुलिस ने शराब और वाहन को जब्त कर लिया।
पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की हैं। जंगल एवं आसपास के क्षेत्रों में आरोपी की तलाश जारी है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
कार्रवाई में थानाधिकारी राजू राम सीरवी, उप निरीक्षक सरवर खां, हेड कांस्टेबल नरेन्द्र कुमार, कांस्टेबल राकेश, कांस्टेबल तोगाराम तथा कांस्टेबल रामलहरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
