गौ सेवा के माध्यम से जीव दया का संदेश, वर्धमान ग्रुप ने गौशाला में कराया हरा चारा व गुड़ वितरण

कोटा।स्मार्ट हलचल|जीव दया और गौ सेवा की भारतीय परंपरा को आगे बढ़ाते हुए दिगंबर जैन सोशल ग्रुप ‘वर्धमान’ कोटा की ओर से आदिनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र नसियाजी, दादाबाड़ी स्थित गौशाला में गौ सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रुप के दंपति सदस्यों ने गौ माता को हरा चारा एवं गुड़ अर्पित कर जीव दया का संदेश दिया।
ग्रुप की अध्यक्ष सीमा अरविंद बागड़िया ने बताया कि ग्रुप की ओर से प्रत्येक माह नियमित रूप से गौ माता के लिए हरा चारा एवं गुड़ उपलब्ध कराने का सेवा कार्य किया जाता है।
कार्यक्रम में सपना-पिंकेश सावला, चंद्रप्रकाश, कैलाश, शंभूजी सुरलाया, सुषमा-सुरेश हरसोरा, भावना-अंकित कोटिया तथा लतिका-अनिल सुरलाया सहित दंपति सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी सदस्यों ने सेवा कार्य में सहयोग करते हुए गौ माता को हरा चारा एवं गुड़ खिलाया।
ग्रुप की अध्यक्ष सीमा अरविंद बागड़िया ने कहा कि जीव दया और सेवा भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपराएं हैं।
कार्यक्रम में लतिका-अनिल सुरलाया के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया गया। वे प्रत्येक माह आयोजित होने वाले गौ सेवा कार्यक्रम में निरंतर सहयोग प्रदान करते हैं तथा गौशाला में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
ग्रुप की सचिव श्वेता नवीन सेठिया एवं कोषाध्यक्ष प्रियंका महावीर धानोप्या सहित समस्त कार्यकारिणी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। ग्रुप पदाधिकारियों ने कहा कि नियमित सेवा गतिविधियों के माध्यम से समाज में जीव मात्र के प्रति दया, करुणा और संवेदनशीलता की भावना को निरंतर बढ़ावा दिया जाएगा।