27.228 किलो डोडा चूरा बरामदगी के मामले में आरोपी शोभालाल जाट उर्फ शोभू की थी तलाश
मंगरोप, स्मार्ट हलचल। अवैध मादक पदार्थों के परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगरोप पुलिस ने डोडा चूरा तस्करी के एक मामले में वांछित आरोपी शोभालाल जाट उर्फ शोभू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर डोडा चूरा के प्राप्तकर्ता और वाहन को एस्कोर्ट करने में शामिल होने का आरोप है।पुलिस के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा सागर राणा आईपीएस के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों के परिवहन में वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय राजेश आर्य आरपीएस के निर्देशन तथा सुश्री अंजली सिंह आरपीएस के सुपरविजन में कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार 24 जून 2026 को बड़लियास थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान हर्षित पारीक निवासी नन्दराय और आर्यन चावरिया निवासी मानपुरा को डिटेन किया था। उनके कब्जे से आई-20 कार संख्या RJ-14-CZ-6136 में दो प्लास्टिक कट्टों से कुल 27.228 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद किया गया था।
मामले में पुलिस थाना बड़लियास पर प्रकरण संख्या 147/2026 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था। अनुसंधान के दौरान पुलिस को डोडा चूरा के कथित प्राप्तकर्ता एवं वाहन को एस्कोर्ट करने वाले वांछित आरोपी शोभालाल उर्फ शोभू की तलाश थी।
पुलिस ने तलाश के बाद 22 अगस्त 2026 को शोभालाल जाट उर्फ शोभू, उम्र 25 वर्ष, निवासी बन का खेड़ा, थाना बड़लियास, जिला भीलवाड़ा को डिटेन कर गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार मामले में आगे का अनुसंधान जारी है।
कार्रवाई करने वाली टीम में मंगरोप थानाधिकारी उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह राठौड़, कांस्टेबल लेखराज, अशोक कुमार एवं दिलीप शामिल रहे।
