देवरिया में स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन का भव्य आगाज!

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सीडीओ ने दिलाई पद एवं कर्तव्य की शपथ

(शीतल निर्भीक/नीरज पाण्डेय)
लखनऊ। स्मार्ट हलचल|उत्तर-प्रदेश के देवरिया जिले में स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन का प्रथम स्थापना एवं शपथ ग्रहण समारोह आज मीरा लॉन, कसया रोड में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि सीडीओ राजेश कुमार सिंह ने नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद एवं कर्तव्य की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। सूर्या एकेडमी के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना और सनबीम स्कूल के विद्यार्थियों ने स्वागत प्रस्तुति दी। सीडीओ ने कहा कि संगठन की सफलता आपसी समन्वय, सहयोग और जिम्मेदारियों के बेहतर निर्वहन पर निर्भर करती है। उन्होंने छात्र हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। कार्यकारिणी में सृंजय मिश्रा एवं डॉ. श्री प्रकाश मिश्र संरक्षक, अवनीश मिश्रा अध्यक्ष और मोनिका अरोड़ा महामंत्री बनीं। इसके अलावा विनोद मिश्रा, एम.एन. त्रिपाठी, डॉ. विनीत कुमार यादव, वीरेंद्र चौधरी, बी.के. श्रीवास्तव, संदीप कुमार श्रीवास्तव, राजकुमार अग्रवाल, आयुष मित्तल, लक्ष्मी चरण बरनवाल और राजेश कुमार यादव को विभिन्न जिम्मेदारियां दी गईं। संरक्षक डॉ. श्री प्रकाश मिश्र ने कहा कि एसोसिएशन विद्यालयों के बीच संवाद, अनुभवों के आदान-प्रदान और छात्र हित में सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देगा। अध्यक्ष अवनीश मिश्रा ने कहा कि यह किसी एक विद्यालय का नहीं, बल्कि देवरिया के विद्यालयों का साझा मंच है। समारोह में गोरखपुर एसोसिएशन के पदाधिकारियों समेत आसपास के जिलों के विद्यालय प्रतिनिधि भी शामिल हुए। महर्षि वशिष्ठ विद्यापीठ, एसवी इंटरनेशनल स्कूल, सेठ ए.आर. जयपुरिया, सेठ एम.आर. जयपुरिया, लिटिल एंजल्स समेत कई विद्यालयों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। जीएम एकेडमी सलेमपुर के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी, स्कॉलर्स पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या सपना केजरीवाल, पीडी एकेडमी के एन.जी. पांडेय, रघुकुल एकेडमी के के.के. तिवारी, जेके मित्तल के एम. फ्रेडेरिक तथा सनबीम स्कूल के ए.के. शुक्ल सहित बड़ी संख्या में शिक्षा जगत के लोग उपस्थित रहे। संचालन सेंट जेवियर्स स्कूल सलेमपुर के प्रधानाचार्य वी.के. शुक्ला एवं संतोष पांडेय ने किया। अंत में आयुष मित्तल ने आभार जताया। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।