Homeबॉलीवुडसोनाक्षी सिन्हा की शादी के बाद एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा अस्पताल में भर्ती...

सोनाक्षी सिन्हा की शादी के बाद एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा अस्पताल में भर्ती ,इस वजह से एडमिट हैं अभिनेता

हाल ही में शादी के बंधन में बंधी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के पिता और दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा अस्पताल में भर्ती हैं। बेटी की शादी के दो दिन बाद ही वे मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल पहुंच गए थे और अभी भी वे वहीं हैं। अब शत्रुघ्न के अचानक एडमिट होने की वजह सामने आई है। बताया जा रहा है कि सोनाक्षी की शादी के दो दिन बाद यानी 25 जून को घर के डाइनिंग रूम में थोड़ा फिसलने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा की पसलियों में चोट लग गई थी और वे रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए थे। लेकिन डॉक्टर्स की सलाह के बाद उन्होंने एडमिट होने का फैसला लिया।

इस वजह से एडमिट हैं अभिनेता

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, 77 साल के दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता-राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा इस वक्त मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती है। शत्रुघ्न के बेटे लव सिन्हा ने इस खबर की पुष्टि की। लव ने बताया है कि, “पिताजी को पिछले कुछ दिनों से वायरल बुखार और कमजोरी थी इसलिए हमने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने का फैसला किया।”सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के कुछ दिन बाद ही यह खबर आई है। सात साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने मुंबई में 23 जून को कोर्ट मैरिज कर ली। कपल ने अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी की। उनकी शादी की पहली तस्वीरें इंटरनेट पर पोस्ट होते ही तुरंत वायरल होने लगी। अफवाहें उड़ रही थीं कि सोनाक्षी सिन्हा प्रेग्नेंट हैं, लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुन सबका मुंह बंद हो गया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES