25 किलोमीटर तक डाक कावड़ लेकर दौड़े युवा,1 घंटे 30 मिनट में पहुंचे त्रिदेव महादेव कंवलियास…

किशन वैष्णव

आमली कालूसिंह से कंवलियास तक भक्ति,जोश और रफ्तार का अद्भुत संगम..

शाहपुरा@स्मार्ट हलचल|श्रावण के पवित्र मास में भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था और श्रद्धा का अनूठा नजारा देखने को मिला। आमली कालूसिंह से ग्रामीण युवाओं की टोली डाक कावड़ और धार्मिक ध्वजा लेकर करीब 25 किलोमीटर तक लगातार दौड़ते हुए त्रिदेव महादेव कंवलियास मंदिर पहुंची।युवाओं ने महज 1 घंटे 30 मिनट में यह सफर पूरा किया। पूरी यात्रा के दौरानडाक कावड़ यात्रा के दौरान युवाओं की एकजुटता और आपसी सहयोग भी देखने को मिला। धार्मिक आस्था के साथ युवाओं ने अनुशासन और सामूहिक भावना का परिचय दिया।

आगे डीजे की धुन, बीच में कावड़ लेकर दौड़ते युवा और पीछे मोटरसाइकिलों का काफिला—25 किलोमीटर तक दिखाई दिया आस्था और जोश का ऐसा संगम, जिसने पूरी यात्रा को यादगार बना दिया। युवाओं की यह डाक कावड़ यात्रा क्षेत्र में भक्ति, समर्पण और युवा ऊर्जा की मिसाल बनी। भक्ति,उत्साह और युवाओं के जोश से माहौल शिवमय बना रहा।डाक कावड़ यात्रा की शुरुआत से ही युवाओं में खासा उत्साह नजर आया।आगे डीजे की धुन पर भक्ति गीत बजते रहे,बीच में युवा डाक कावड़ लेकर दौड़ते रहे और उनके पीछे मोटरसाइकिलों का काफिला साथ चलता रहा।डीजे की धुन के साथ हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। सड़क से गुजरने वाले लोग भी इस अनूठी कावड़ यात्रा को देखने के लिए कुछ पल ठहरते नजर आए।

एक थका तो दूसरे ने संभाली कावड़

यात्रा की सबसे खास और प्रेरणादायक बात युवाओं का आपसी समन्वय रहा।डाक कावड़ को एक युवक लेकर लगातार दौड़ता रहा। जब दौड़ते-दौड़ते वह थकने लगा तो दूसरा युवक तुरंत आगे आया और डाक कावड़ अपने हाथों में लेकर दौड़ने लगा। इसके बाद तीसरा और अन्य युवा भी इसी तरह बारी-बारी से कावड़ संभालते रहे।कावड़ कहीं रुकी नहीं। युवाओं ने एक-दूसरे का उत्साह बढ़ाते हुए लगातार अपनी रफ्तार बनाए रखी। एक के थकने पर दूसरे ने जिम्मेदारी संभाली और दूसरे के थकने पर तीसरा आगे आया। इसी सामूहिक भावना के साथ पूरी यात्रा निर्धारित समय में पूरी की गई।

25 किलोमीटर की दूरी, 90 मिनट में पूरा सफर

आमली कालूसिंह निवासी अंकुश शर्मा ने बताया कि से त्रिदेव महादेव कंवलियास तक करीब 25 किलोमीटर की दूरी युवाओं ने दौड़ते हुए पूरी की। महज 90 मिनट में 25 किलोमीटर का सफर पूरा करने के दौरान युवाओं ने अपनी शारीरिक क्षमता के साथ-साथ भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था का परिचय दिया।लगातार दौड़ के बावजूद युवाओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। हाथों में ध्वजा,कावड़ और जुबां पर महादेव के जयकारे लिए युवा आगे बढ़ते रहे। पीछे चल रही मोटरसाइकिलों की टोली ने भी पूरे रास्ते युवाओं का साथ दिया।त्रिदेव महादेव कंवलियास मंदिर पहुंचने पर युवाओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। युवाओं ने भगवान महादेव के दर्शन कर क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।