सावन के अंतिम सोमवार को भवानीश्वर महादेव की शाही सवारी बड़े ही धूमधाम से शहर में निकली. हरि हर मिलन मैं जयकारों से गूंज उठा शहर

रणवीर सिंह चौहान

स्मार्ट हलचल |भवानी मंडी में सावन के अंतिम सोमवार पर भवानीश्वर महादेव की शाही सवारी बड़े ही राजसी ठाठ बाठ से निकाली गई। फूलों से सजी पालकी में बैठकर भवानीश्वर महादेव हाथी घोड़े ढोल नागाड़े,के साथ नगर भ्रमण पर निकले जहा भक्त उनकी पालकी के दर्शन करने के लिए उमड़ पड़े। शाही सवारी शिवालय से प्रारंभ हुई जो शहर के मुख्य मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। जहा सवारी का विभिन्न धार्मिक संगठनों द्वारा पुप्ष वर्षा कर जोरदार स्वागत कर भवानीश्वर महादेव की पूजा अर्चना की गई। पूरी शाही सवारी में दो दर्जन से भी अधिक आकर्षक झाँकीय आकर्षण का केंद्र रही जिसमे भगवान भोले नाथ का अघोरी नृत्य,राधा कृष्ण नाच, घोड़ी नाच आदिवासी नाच सहित कई झांकियों को देखने वालों का मन मोह लिया। वही इस शाही सवारी में कौमी एकता की मिसाल देखने को नजर आई शाही सवारी स्टेशन रोड स्थित जमा मस्जिद पर पहुँचने के दौरान सदर द्वारा भवानीश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष हरीश योगी का माला शाल श्री फल भेंट कर स्वागत किया गया।वही पूरी शाही सवारी में भोलेनाथ के भक्त ढोल व डीजी की धुनों पर झूमते हुए नजर आए।
बाराह दुकान चोराहे के पास पहुँचने पर हरि ओर हर का मिलन कराया गया। जहा राधेश्याम मंदिर से ठाकुर जी पालकी में बैठ कर भवानीश्वर महादेव से मिलने आये जहा दोनो मन्दिर के पुजारियों ने दोनो भगवानों की पुजा आरती की इस दौरान वहां का माहौल पूरा भक्तिमय होकर भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा। इस दृश्य को देखने के लिए सेकड़ो की तादात में भक्त एकत्रित हुए। वही सवारी का समापन भवानीश्वर मंदिर पहुँचकर हुआँ जहा बाबा की आरती कर महाप्रसादी का वितरण किया गया। शाही सवारी को देखते हुए प्रशाषन पूरी तरह से मुस्तेद रहा जगह जगह पुलिस की चाल चौबंद व्यवस्था रही।