स्मार्ट हलचल|अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चित्तौड़गढ़ जिले की जिला संयोजक अदिति कंवर भाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि इंडीजीनियस आयाम में चित्तौड़ प्रांत के हर्ष अग्रवाल को उत्तर-पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय संयोजक की जिम्मेदारी दी गई, उनके कार्यक्षेत्र में राजस्थान के तीनों प्रांत—चित्तौड़ प्रांत, जयपुर प्रांत एवं जोधपुर प्रांत तथा दिल्ली प्रांत शामिल रहेंगे।अभाविप के इंडीजीनियस आयाम की राष्ट्रीय कार्यशाला 22-23 अगस्त को ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा यूनिवर्सिटी में आयोजित हुई। कार्यशाला में देशभर से प्रांत संयोजक, प्रांत सह संयोजक एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों ने भाग लिया। उद्घाटन सत्र में अभाविप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान उपस्थित रहे।
कार्यशाला के समापन सत्र में इंडीजीनियस आयाम के राष्ट्रीय संयोजक वेदांत ठाकुर ने नवीन राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की। इसी दौरान हर्ष अग्रवाल को उत्तर-पश्चिम क्षेत्र का क्षेत्रीय संयोजक नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई। यह घोषणा अभाविप के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री गोविंद नायक एवं क्षेत्रीय संगठन मंत्री विपिन गुप्ता की उपस्थिति में हुई।
अग्रवाल पूर्व में विद्यार्थी परिषद में इंडीजीनियस प्रांत संयोजक, प्रांत सह संयोजक, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य एवं तहसील संयोजक जैसे विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।
अग्रवाल को नई जिम्मेदारी मिलने पर विभाग प्रमुख आलोक सिंह राठौड़, विभाग संगठन मंत्री रामकृष्ण मेहता, जिला प्रमुख नीलम मेहता, जिला संयोजक अदिति कंवर भाटी सहित अभाविप के कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं प्रेषित की।
