काछोला में उत्साह के साथ मनाया ईदमिलादुन्नबी का पर्व, अमन चैन का देता है पैगाम

जलसा में अकीदतमंदों द्वारा सजाए गए इस्लामिक मॉडल,
रहे आकर्षण का केंद्र
काछोला 26 अगस्त- स्मार्ट हलचल|पैगंबर ए इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब (सअव) की यौमे पैदाइश 1501 सालाना जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्योहार मंगलवार को अकीदत,मोहब्बत व उत्साह के साथ मनाया गया। जामा मस्जिस पेश इमाम मौलाना मोहम्मद शाह आलम ने अपनी तकरीर में कहा कि इस्लाम ए पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब ने पूरे विश्व को नफरत दूर करने व मोहब्बत और अमन कायम करने का पैगाम देता है वही पैग़म्बरे इस्लाम ने लोगो से सच्चाई,ईमानदारी,व शरीअत के मुताबिक जिंदगी गुजारने की अपील की। वही आशिके रसूल ने रात घरों में इबादत की गईं। मंगलवार को जुलूस ए मोहम्मदी में अकीदतमंदों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।इसमें सैकड़ो संख्या में छोटे,युवा,बच्चे,बुजुर्ग शामिल हुए।अकीदतमंदों ने जुलूस में आका की आमद,मरहबा, रसूल की आमद मरहबा,रसूल ए खुदा की शान अल्लाह अल्लाह,नारा ए तकबीर व नारा ए रिसालत आदि के नारे सदाये बुलंद करते हुए आगे बढ़े,महफिल मिलाद, जलसा और अन्य कार्यक्रम आयोजित हुए
जामा मस्जिद एवं घरों में शानदार सजावट की गई है।जुलूस में इस्लामी झंडा,जुलूस में पेगम्बरे इस्लाम के जीवन ,कुरान और हदीस से जुड़ी तख्तियां बेनर व मदीना शरीफ,मक्का शरीफ,ख्वाजा गरीब नवाज,आका हुसैन,धौलाई वाले बाबा,सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा, नक्शा ए हिन्दोस्तां में वतन से मोहब्बत सच्ची मोहब्बत,कुरान पाक,नालेन पाक सहित आदि इस्लामिक मॉडल अक्ष आकर्षण के केंद्र रहे।इससे पूर्व जलसा बाई पास ईदगाह मदरसा से शुरू हुआ जो बस स्टैंड,सदर बाजार,पुराना थाना होता हुआ गोल चबूतरा से धौलाई वाले बाबा की दरगाह पर चादर शरीफ,अकीदत के फूल,इत्र,अगरबत्ती पेश कर अपने घर परिवार के लिए अमन,चैन खुशहाली,कामयाबी,उन्नति,प्रगति की दुआ व अपने मुल्क में अमन चैन की दुआ की।इस मौके पर सदर हाजी शरीफ मोहम्मद मंसूरी,हाजी मोहम्मद हासम लजवान,कमालुद्दीन रंगरेज,हाजी बाबू मेवाती,मोहम्मद युनुस रंगरेज,हाजी अहमद लजवान,हाजी मोहम्मद शाबिर रँगरेज,हाजी रमजान मोहम्मद बिसायती,हाजी शमसुद्दीन लजवान,रफीक मोहम्मद मंसुरी,हाजी लाल मोहम्मद सोरगर,उस्मान गनी रंगरेज,फारूक बागवान,सरवर खान,अशरफ अली,बाबू शाह,पीर मोहम्मद,इखलास मंसूरी,फिरोज,साहिल, सहित सेकड़ो आशिके रसूल उपस्तिथ थे।इसको लेकर काछोला थाना प्रभारी बालकिशन शर्मा के निर्देशन में राजकुमार,प्रहलाद मीणा,गोपेश कुमार, विकास मीणा,नेतराम, सहित आदि ने पुलिस प्रशासन शांति व कानून व्यवस्था को लेकर जाब्ते के साथ जलसे में रहे।वही अतिथियों का मेवाड़ी परम्परानुसार दस्तारबंदी कर स्वागत किया।
फ़ोटो केप्शन-कस्बे में धौलाई वाले बाबा की दरगाह पर जश्ने ईदमिलादुन्नबी पर्व पर जलसा में नबी का झंडा लहराते हुए और इस्लामिक अक्ष से सजावट की गाड़ियां