चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा आम चौखला सेन समाज मरमी माताजी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हाल ही में किया गया

स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा आम चौखला सेन समाज मरमी माताजी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हाल ही में किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से समाज की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।बैठक की अध्यक्षता समाज के आम मेवाड़ सेन समाज चारों चोखला पूर्व अध्यक्ष रोशन लाल मेघरास , देवीलाल खारखन्दा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं रामलाल सेमलिया , रामनिवास सेन कोशीथल , अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मंच संचालन नारायण सेन आरणी ने किया|समाज की जनरल मीटिंग में लिए गए निर्णय के अनुसार नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नवगठित कार्यकारिणी गठन किया
अध्यक्ष – मदन लाल हीराखेड़ी
युवा अध्यक्ष – रतनलाल सोनियाणा
सचिव रतन लाल हीराखेड़ी
उपाध्यक्ष – रामलाल उपरेडा, प्रकाश सोमी
कोषाध्यक्ष लादू लाल जगपुरा
सह कोषाध्यक्ष भंवर लाल लसाडिया खुर्द सरंक्षक
श्याम लाल जालमपुरा, गोवर्धन लाल उपरेडा, प्रभु लाल सिंहाना, दयाल लाल मरमी, शिव लाल लसाडिया कला
संगठन मंत्री रतन लाल पावली, मदन लाल लसाडिया कला युवा सरंक्षक लादू लाल जालमपुरा
युवा उपाध्यक्ष रतन लाल मान्यास
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि वे समाज की एकता, धार्मिक आयोजन और सामाजिक कार्यों को नई गति देंगे। मरमी माताजी के आशीर्वाद से समाज के विकास के लिए मिलकर कार्य किया जाएगा। बैठक के अंत में सभी ने समाज में भाईचारा और सहयोग की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।