नामांकन प्रक्रिया को लेकर कर्मचारियों को दिए दिशा-निर्देश

अनिल कुमार

ब्यावर। स्मार्ट हलचल|नगर परिषद चुनाव-2026 के तहत वार्ड प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया को लेकर बुधवार को नगर परिषद में संबंधित कर्मचारियों की बैठक आयोजित हुई। उपखंड अधिकारी जयपाल सिंह ने बैठक में कर्मचारियों को नामांकन प्रक्रिया की कार्यप्रणाली एवं दायित्वों की विस्तार से जानकारी देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन आयोग के निर्धारित नियमों एवं निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित की जाए। सभी अधिकारी-कर्मचारी आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। साथ ही नामांकन प्रक्रिया को व्यवस्थित और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में तहसीलदार सहित संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे। तहसीलदार ने भी नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।