भवानीमंडी में विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल की दो दिवसीय ‘आयाम पुंज बैठक’ संपन्न; अशोक सिंघल शताब्दी वर्ष एवं संत रविदास जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय

रणवीर सिंह चौहान
भवानीमंडी।स्मार्ट हलचल/ विश्व हिंदू परिषद (विहिप) एवं बजरंग दल जिला भवानीमंडी के तत्वावधान में 25 एवं 26 अगस्त 2026 को दो दिवसीय ‘आयाम पुंज बैठक’ का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। विश्व हिंदू परिषद बारा विभाग मंत्री बालू सिंह चौहान ने बताया
बैठक में संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ आगामी वर्ष में आयोजित होने वाले राष्ट्रव्यापी एवं सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।
प्रमुख आगामी कार्यक्रम
* अशोक सिंघल जन्म शताब्दी वर्ष: विहिप के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. अशोक सिंघल जी का जन्म शताब्दी वर्ष व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा।
* संत रविदास जी की 650वीं जन्म शताब्दी: सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयन्ती (जन्म शताब्दी) पूरे जिले एवं विभाग में भव्य रूप से आयोजित की जाएगी।
बैठक में प्रमुख पदाधिकारियों एवं अतिथियों की उपस्थिति
बैठक में केंद्रीय, प्रांत एवं जिला स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारियों तथा अतिथियों ने मार्गदर्शन प्रदान किया:
* केंद्रीय एवं प्रांत संगठन:
* उमाशंकर (केंद्रीय मंत्री)
* आनंद (क्षेत्रीय संगठन मंत्री)
* प्रतापसिंह नागदा (प्रांत अध्यक्ष)
* कौशल गौड़ (प्रांत मंत्री)
* नितिन जी (प्रांत संगठन मंत्री)
* श्रीमती स्नेहलता पंवार (प्रांत उपाध्यशा)
* सुंदरलाल कटारिया
* युधिष्ठिर सिंह हाड़ा
*मुख्य अतिथि राजेश नाहर*
*विशिष्ट अतिथि डॉक्टर jk अरोड़ा
इस बैठक में भवानीमंडी जिले सहित आसपास के सभी जिलों एवं विभागों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे जिनमें कल्याणल, विष्णु शर्मा,हेमंत राठौर, समरथ सिंह,राहुल राठौर,ईश्वरसिंह,वीर जैन,लक्ष्मण सिंह मोयाखेड़ा,लोकेश नागर,लक्की जायसवाल,यादवेंद्र सिंह,राजू वैष्णव,कृपालसिंह,विजयसिंह रहे,