ओम जैन
शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस सेवा पखवाड़ा के तहत गुरूवार को भान फोर्ट पेलेस रिसोर्ट में मातृ शक्ति वंदन कार्यक्रम सांसद सी पी जोशी के मुख्य आतिथ्य व विधायक चंद्रभान सिंह आक्या की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़, भदेसर निवर्तमान प्रधान सुशीला कंवर व भोपाल सागर के पूर्व प्रधान हेमेन्द्र सिंह राणावत थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विधानसभा क्षैत्र चित्तौडगढ़ की मातृशक्ति ने सहभागिता की तथा सांसद जोशी व विधायक आक्या की कलाई पर रक्षा सुत्र बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की परपंरा को आत्मीयता के साथ निभाया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में सांसद जोशी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा महिलाओ को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उन्हे आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।
विधायक आक्या ने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की महिलाओ के सम्मान और आत्मनिर्भरता को नई दिशा मिली है। मातृशक्ति परिवार, समाज और राष्ट्र की शक्ति है।
उन्होने क्षैत्र की बहनो को रक्षाबंधन की शुभकामनाए देते हुए कहा की रक्षाबंधन पर्व भाई-बहन के बीच स्नेह, विश्वास, सम्मान और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है।
कार्यक्रम को पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह, भदेसर निवर्तमान प्रधान सुशीला कंवर व भोपाल सागर के पूर्व प्रधान हेमेन्द्र सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान बुजुर्ग महिलाओं को शाॅल व उपरना ओढाकर उनका अभिनन्दन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओ ने सांसद जोशी, विधायक आक्या व अन्य अतिथियो को रक्षासुत्र बांधकर उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। सांसद व विधायक ने भी सभी बहनो को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख दुख में सदैव साथ खड़े रहने का संकल्प दोहराया।
