प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने किया युवाओं से सीधा संवाद, विधायक आक्या ने दिलाया विकास का भरोसा

ओम जैन

शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल|भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा स्थानीय भरत बाग में युवा संवाद- प्रदेश अध्यक्ष के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा तथा मुख्य वक्ता के रूप में चित्तौड़गढ़ के विधायक चंद्रभान सिंह आक्या उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेश गाडरी ने की तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला महामंत्री हर्षवर्धन सिंह रूद, नगर परिषद चुनाव सह संयोजक अनन्त समदानी, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री कृष्ण पाल सिंह चुण्डावत व प्रभारी रामपाल जाट मन्चासिन रहे।
कार्यक्रम का मुख्य विषय ’एक वोट चित्तौड़गढ़ के विकास के नाम’ था जिसमें शहर के वार्डों और बस्तियों से सैकड़ो युवाओं ने भाग लेकर खुलकर अपने दिल की बात रखी।

खुले मंच से युवाओं ने पूछे सवाल

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सीधा संवाद था जिसमें युवाओं ने बिना किसी हिचकिचाहट के मंच से सवाल पुछे। हमारे पास डिग्री है पर रोजगार नहीं, लड़कियों के लिए सुरक्षित लाइब्रेरी और खेल की व्यवस्था कब होगी? वहीं कई युवाओं ने नशा मुक्ति, स्टार्टअप लोन और नगर परिषद में पारदर्शिता का मुद्दा उठाया।
युवाओं के सवालों का जवाब देते हुए प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने कहा, भाजपा ने युवाओ को सदैव सम्मान दिया है लेकिन कांग्रेस ने युवाओं का हमेशा इस्तेमाल किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विजन है – युवा ही देश का वर्तमान है। मैं आपको भरोसा दिलाता हूँ, नगर परिषद चुनाव में टिकट से लेकर संगठन में युवाओं को 50 प्रतिशत से ज्यादा भागीदारी मिलेगी। हर वार्ड में ओपन जिम, डिजिटल लाइब्रेरी और खेल मैदान हमारा संकल्प है।
विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा, चित्तौड़गढ़ दुर्ग हमारे गौरव का प्रतीक है। चित्तौड़ का युवा अब बाहर नहीं जाएगा’ टूरिज्म सर्किट, नया औद्योगिक क्षेत्र और स्किल डेवलपमेंट सेंटर के माध्यम से हम यहीं रोजगार पैदा करेंगे। नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनते ही युवा हित के कार्यो को पहली कलम से मंजूरी मिलेगी।
कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा के जिला महामंत्री राधेश्याम कुमावत ने तथा आभार युवा मोर्चा के जिला महामंत्री सूर्यप्रताप सिंह गुड्डा ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।