होटल में दबिश… बंकेश सैन के पास से 1 करोड़ 8 लाख कैश बरामद
(हरिप्रसाद शर्मा)
पुष्कर/ स्मार्ट हलचल|अजमेर चुनावी आचार संहिता के बीच पुष्कर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई ने सनसनी फैला दी। होटल में दबिश के दौरान पुलिस ने बंकेश सैन के पास से 1 करोड़ 8 लाख रुपये की नकदी बरामद की। भारी रकम मिलने के बाद पुलिस ने बंकेश सैन को गिरफ्तार कर लिया।करोड़ों की नकदी सामने आते ही सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो गया—आखिर इतना कैश आया कहां से और होटल तक पहुंचने की वजह क्या थी? पुलिस अब रकम के स्रोत और पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
**चुनावी माहौल में करोड़ों का कैश!*
आचार संहिता के दौरान हुई इस बड़ी बरामदगी ने पुष्कर के चुनावी माहौल में चर्चाओं को और गर्म कर दिया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बरामद नकदी का चुनावी गतिविधियों से कोई संबंध है या नहीं।
पुष्कर थानाधिकारी अशोक बिस्सु ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि बंकेश सैन के कब्जे से 1 करोड़ 8 लाख रुपये बरामद कर उसे गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
