मातृकुण्डिया से लाए गए पवित्र जल से हुआ शिवालय में जलाभिषेक
स्मार्ट हलचल|कोशीथल क्षेत्र में पहली बार आयोजित *भव्य डाक कावड़ यात्रा* बुधवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुई।आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए। यात्रा सुबह *9 बजे मातृकुण्डिया* से रवाना हुई। कावड़ियों ने “हर हर महादेव” और “बम बम भोले” के जयकारों के साथ दौड़कर कोशीथल पहुंचकर शिव मंदिर में पवित्र जल से जलाभिषेक किया डाक कावड़ यात्रा के दौरान गांव-गांव में भक्तों ने पुष्प वर्षा कर और पेयजल, फलाहार की व्यवस्था कर कावड़ियों का स्वागत किया। ढोल की धुन पर युवा झूमते हुए चल रहे थे
मित्र मण्डल के पदाधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में पहली बार डाक कावड़ का आयोजन किया गया था। इसका उद्देश्य क्षेत्र में धार्मिक भावना को मजबूत करना और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करना था पदाधिकारियों ने कहा कि आगे भी इस तरह के धार्मिक आयोजन करवाए जाएंगे यात्रा के समापन पर प्रसादी वितरण भी किया गया।
