भीलवाड़ा डेयरी की मिठास में नया स्वाद, 500 ग्राम पैक में काजू कतली लॉन्च

महेन्द्र नागौरी

भीलवाड़ा |स्मार्ट हलचल|त्योहारों और मिठाइयों के सीजन को देखते हुए भीलवाड़ा जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने उपभोक्ताओं के लिए 500 ग्राम पैक में काजू कतली बाजार में उतारी है। डेयरी ने 27 अगस्त 2026 को इस नई मिठाई का शुभारंभ किया।डेयरी प्रबंधन के अनुसार काजू कतली तैयार करने में गुणवत्ता, स्वाद और आकर्षक पैकेजिंग पर विशेष ध्यान दिया गया है, ताकि उपभोक्ताओं को भरोसेमंद एवं गुणवत्तापूर्ण मिठाई उपलब्ध हो सके। आगामी त्योहारों और बढ़ती मांग को देखते हुए इसे उपभोक्ताओं के लिए एक नया विकल्प बताया गया है।
भीलवाड़ा डेयरी के प्रबंध संचालक त्रिभुवन पाटीदार ने बताया कि डेयरी समय-समय पर उपभोक्ताओं की पसंद और मांग के अनुरूप नए एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पाद बाजार में उपलब्ध करा रही है। इसी क्रम में 500 ग्राम पैक में काजू कतली लॉन्च की गई है।
उन्होंने कहा कि डेयरी का उद्देश्य केवल दुग्ध उत्पादों तक सीमित नहीं है, बल्कि गुणवत्तापूर्ण मिठाइयों और अन्य खाद्य उत्पादों की श्रृंखला का विस्तार कर उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर बेहतर उत्पाद उपलब्ध कराना भी है।