रणवीर सिंह चौहान
स्मार्ट हलचल/भवानी मंडी रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज स्थानीय औद्योगिक इकाई राजस्थान टैक्सटाइल मिल ने अपनी लगभग 600 महिला श्रमिकों को सम्मान और अपनापन की भावना के चलते साड़ियां वितरण की. आरटीएम के कार्यकारी अध्यक्ष रोहित अरोड़ा ने बताया कि रक्षाबंधन का पावन पर्व महिलाओं के सम्मान का पर्व है आज से पूर्व और फैक्ट्री में रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए कोई विशेष व्यवस्था नहीं थी प्रबंधन टीम ने अपनापन दिखाते हुए फैक्ट्री में कार्य कर रहे लगभग 27 परसेंट जो की महिला श्रमिक है जिनकी संख्या लगभग 600 है उनको सभी को एक-एक साड़ियां वितरण की वितरण के दौरान महिलाओं ने इस सम्मान की सराहना की आज से पहले रक्षाबंधन पर्व पर प्रबंधन टीम द्वारा इस तरह की कोई पहल नहीं हुई थी कार्यकारी अध्यक्ष रोहित अरोड़ा ने बताया कि प्रबंधन टीम का मानना है कि इस अपनापन से महिला श्रमिकों में एक अच्छा संदेश जाएगा प्रबंधकों के प्रति उनकी अनुशासन की भावना जागृत होगी इससे वह फैक्ट्री में और सकारात्मक ऊर्जा के साथ काम कर सकेंगे जिससे फैक्ट्री में उत्पादन अच्छा होगा आरटीएम की इस पहल की नगर में भी वरिष्ठ लोगों ने सराहना की है
