सूरौठ। स्मार्ट हलचल|टोंक जिले के मालपुरा में आयोजित हुई 8वी सब जूनियर बॉल बैडमिंटन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करौली जिले की बालक वर्ग की टीम चैंपियन बनी है। सब जूनियर बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में करौली की टीम ने ब्यावर को सीधे सेटों में 2-1 से पराजित कर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया है।
सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश भांकर ने बताया कि प्रतियोगिता में टीम के सेंटर प्लेयर अकुल देव को टूर्नामेंट का बेस्ट प्लेयर चुना गया।इसी तरह बैडमिंटन सीनियर बालक वर्ग में करौली जिले की टीम ने अपने हार्ड लाइन मुकाबले में चुरू को पराजित करते हुए प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। टीम के प्लेयर भविष्य जाट को बेस्ट प्लेयर चुना गया l
करौली की टीम के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर क्रीड़ा भारती के विभाग संयोजक हरीश पाठक, संघ चालक और जिला संघ के अध्यक्ष देवी सिंह राजपूत बदनपुरा, जिला संघ के कोषाध्यक्ष राजू लाल डागुर, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय सिंह डागुर, जाट समाज चौबीसा के अध्यक्ष रामेश्वर डागुर, जगदीश भांकर, क्रीड़ा भारती जिला करौली की मातृशक्ति प्रमुख ममता बैनीवाल, अतर सिंह रोत्रवाल प्रधानाध्यापक आदि ने करौली जिले की टीम के समस्त खिलाड़ीयों एवं प्रशिक्षक का सम्मान किया l बॉल बैडमिंटन खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण क्रीड़ा भारती जिला करौली के खेल केंद्र सोमला रात्रा पर राष्ट्रीय प्रशिक्षक और क्रीड़ा भारती के जिला मंत्री गोपाल सिंह रौत्रवाल द्वारा दिया गया।
