भरतपुर, 29 अगस्त 2026:
स्मार्ट हलचल|राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान के निर्देशों तथा कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर), भरतपुर द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में, आज दिनांक 29 अगस्त 2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) भरतपुर में स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के तहत वृहद स्तर पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।
यह सम्पूर्ण कार्यक्रम श्रीमती प्रीति अग्रवाल(अनुदेशक) के कुशल निर्देशन में आयोजित किया गया, जिसमें एन सी सी अधिकारी श्री गजेंद्र सिंह जी एवं नौ सेना से रिटायर्ड चीफ पेटी अफसर श्री हरेंद्र सिंह जी का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर संस्थान के अनुदेशक श्री गोविंद सिंह ,राहुल होलकर,विनोद कुमार जी ,दीनदयाल जी ,अमित सिंह , ललित पाल , नौ सेना से रिटार्ड श्री सत्यपाल चौधरी ,जितेंद्र सिंह , डालचंद जी आदि समस्त स्टाफ एवं ,उच्चैन फुलवारा एवं महिला आई टी आई के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इसके साथ ही परिसर में निबंध, पोस्टर, वाद-विवाद, स्लोगन एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने हाथों में “Vote for Better India” तथा मतदाता जागरूकता से जुड़ी तख्तियाँ व स्लोगन लेकर शत-प्रतिशत, भयमुक्त और निष्पक्ष मतदान करने का संदेश दिया। निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं ने लोकतंत्र की मजबूती में अपने मताधिकार के प्रयोग के महत्व को रेखांकित किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनावों में युवाओं और नए मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करना रहा। अंत में सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों को लोकतंत्र के प्रति निष्ठा और अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई गई।
