बजरंग आचार्य
हिमांशी, याशिका खंडेलवाल और तनीष्का शर्मा ने शानदार प्रदर्शन कर बढ़ाया सादुलपुर का गौरव
सादुलपुर :- स्मार्ट हलचल|सीबीएसई जोनल गेम्स में द वारियर शूटिंग अकादमी की अंडर-19 महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इवेंट में कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) हासिल किया। टीम में हिमांशी, याशिका खंडेलवाल एवं तनीष्का शर्मा शामिल रहीं। तीनों खिलाड़ियों ने बेहतरीन निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए यह गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की।
सीबीएसई जोनल जैसे प्रतिष्ठित स्तर की प्रतियोगिता में पदक जीतना अकादमी और क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। खिलाड़ियों की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास, अनुशासन और एकाग्रता का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
अकादमी के कोच नरेश झाझड़िया एवं पूरन सिंह के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता की तैयारी की। वहीं कार्यक्रम के आयोजन में धीरज जाट एवं नीरज झाझड़िया का विशेष सहयोग रहा। एथलेटिक्स कोच कृष्ण कुमार पुनिया एवं अशोक कुमार ( जोधपुर मिष्ठान भंडार) ने बच्चों को माला पहनकर एवं मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया ।
