बजरंग आचार्य
25 से अधिक खिलाड़ियों ने नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालिफाई
सादुलपुर :-स्मार्ट हलचल|देहरादून में आयोजित प्री-नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में द वॉरियर शूटिंग एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की। प्रतियोगिता में एकेडमी के 25 से अधिक खिलाड़ियों ने नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया।
खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के दौरान शानदार निशानेबाजी, एकाग्रता और आत्मविश्वास का परिचय दिया। 25 से अधिक खिलाड़ियों का नेशनल के लिए क्वालिफाई करना एकेडमी के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है।
इस सफलता पर कोच नरेश झाझड़िया एवं पूरन सिंह ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास और अनुशासन के चलते यह सफलता हासिल हुई है।
कार्यक्रम के आयोजन में धीरज जाट एवं नीरज झाझड़िया का भी विशेष सहयोग रहा। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर अभिभावकों, प्रशिक्षकों और एकेडमी परिवार में खुशी का माहौल है।
