अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की साधारण सभा बैठक आयोजित, मान सिंह मीणा तीसरी बार बने खंड अध्यक्ष

अलकेश पारीक

जहाजपुर। स्मार्ट हलचल|अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की साधारण सभा बैठक रविवार को आदर्श विद्या मंदिर जहाजपुर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।जिले से नियुक्त जिला पालक हनुमान प्रसाद शर्मा की उपस्थिति में खंड कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिला पालक द्वारा खंड कार्यकारिणी के पांच सदस्यों की नियुक्ति की गई। इस दौरान संगठन की कार्यप्रणाली, आगामी कार्यक्रमों तथा शिक्षकों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से मान सिंह मीणा को लगातार तीसरी बार अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ खंड जहाजपुर के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। उनके लगातार तीसरी बार अध्यक्ष चुने जाने पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा की भी गरिमामय उपस्थिति रही। वहीं कमल सिंह मीणा को मंत्री, दिनेश कुमार सेन को उपाध्यक्ष, प्रियंका रानी शर्मा को महिला मंत्री तथा अभिषेक जांगिड़ को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके साथ ही 15 सदस्यीय खंड कार्यकारिणी का मनोनयन किया गया।

बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, शिक्षकों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया गया।