अखिल भारतीय बैरवा महासभा जयपुर संभाग के चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न

भरत देवड़वाल

जयपुर। स्मार्ट हलचल|अखिल भारतीय बैरवा महासभा राजस्थान के तत्वावधान में जयपुर संभाग के जिला एवं तहसील स्तरीय प्रमुख पदों के लिए चुनाव रविवार 30 अगस्त 2026 को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए।जिला जयपुर में मतदान केंद्र बस्सी, चाकसू, सांगानेर एवं डॉ. बी. आर. अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी झालाना, जयपुर तथा मालपुरा जिला टोंक में मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया।

चुनाव व्यवस्था में रोडू राम सुलानिया, मुख्य चुनाव अधिकारी, एडवोकेट शंकरलाल बैरवा, जयपुर संभाग चुनाव अधिकारी, विजय लाल बैरवा, प्रदेश संयोजक, राजस्थान चुनाव अनुशासन समिति, धन्ना लाल बैरवा, जयपुर संभाग पर्यवेक्षक, किशन लाल बंशीवाल, जिला जयपुर चुनाव अधिकारी, हरिराम नागरवाल, राजेंद्र कुमार बैरवा सहायक जिला चुनाव अधिकारी तथा देवा लाल बैरवा, जिला टोंक चुनाव अधिकारी, ओ.पी. बैरवा, जिला पर्यवेक्षक सहित समस्त पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों ने निष्पक्ष एवं निर्बाध रूप से चुनाव संपादित करवाया।

इस अवसर पर समाज की कई प्रमुख हस्तियों ने स्वयं मतदान कर मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इनमें रामकुमार वर्मा, पूर्व सांसद राज्यसभा, ओमप्रकाश बैरवा पूर्व आईएएस एवं आयुक्त कॉलेज शिक्षा, हरिनारायण बैरवा, राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक, रामदयाल बड़ोदिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष, रामनिवास जोनवाल, राष्ट्रीय महामंत्री, कजोड़मल बैरवा, राजस्थान प्रदेश मुख्य संरक्षक, ओमप्रकाश वर्मा मूर्तिकार, प्रदेश अध्यक्ष, अमरचंद बैरवा “लांका”, प्रदेश महामंत्री, सतीश जारवाल, प्रदेश प्रवक्ता, बाबूलाल महुआ, हरिकिशन माचीवाल, के.डी. बैरवा, बुद्धिप्रकाश देव, हीरालाल हुडला, पांचू राम बैरवा, अर्जुन माल्या, एडवोकेट बाबूलाल बैरवा, विनोद कुमार बैरवा सहित हजारों समाज बंधुओं ने भागीदारी की।

उल्लेखनीय है कि महासभा द्वारा संपूर्ण राजस्थान में चार संभाग निर्धारित कर चार चरणों में चुनाव करवाए जा रहे हैं। बूंदी, अजमेर, दौसा संभागों में चुनाव पूर्व चरणों में संपन्न हो चुके हैं। चतुर्थ चरण में जयपुर संभाग का चुनाव रविवार को संपन्न हुआ। सभी संभागों में समाज द्वारा अनुशासन एवं उत्साहपूर्वक मतदान सराहनीय रहा।

मुख्य चुनाव अधिकारी रोडू राम सुलानिया ने चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रदेश संयोजक विजय लाल बैरवा, जयपुर संभाग चुनाव अधिकारी शंकर लाल बैरवा सहित समस्त पदाधिकारियों, सहयोगियों एवं मतदाताओं का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।