Homeसीकरडोडा पोस्त सप्लाई करने का एक आरोपी गिरफ्तार

डोडा पोस्त सप्लाई करने का एक आरोपी गिरफ्तार


डोडा पोस्त सप्लाई करने का एक आरोपी गिरफ्तार,Doda poppy supply accused arrested


मेड़ता रोड
एजाज़ अहमद उस्मानी

स्मार्ट हलचल/मेड़ता रोड पुलिस ने अवैध डोडा सप्लाई करने के आरोपी कपिल चौधरी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने पर जेल भेजा गया है। मामले को लेकर मेड़ता रोड थानाधिकारी उर्जाराम विश्नोई ने बताया कि गोटन पुलिस ने 28 मई को पदमपुरा गोटन निवासी रामप्रसाद प्रजापत के घर से 19 किलो 2 सौ ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया था।
आरोपी मौके से फरार हो गया था। मगर उसे बाद में गिरफ्तार किया गया। अब पुलिस ने जांच करते हुए अवैध डोडा सप्लाई करने के आरोपी पीपाड़ थानाक्षेत्र के रतकुड़िया स्थित हमीरराम की ढाणी निवासी कपिल चौधरी 25 को मेड़ता सिटी से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को मेड़ता न्यायालय में पेश किया गया, जहां उसे जेल भेजा गया है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES