नामांकन के अंतिम दिन रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम) के समक्ष दाखिल किए नामांकन-चुनावी सरगर्मियां हुई तेज
शिवराज बारवाल मीना
टोंक/उनियारा। स्मार्ट हलचल|नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार, 31 अगस्त को नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही नगरपालिका उनियारा क्षेत्र में कांग्रेस के सभी अधिकृत प्रत्याशियों ने अपने-अपने वार्डों में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। कांग्रेस ने उनियारा नगरपालिका के सभी 20 वार्डों में अधिकृत प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारकर अपनी चुनावी रणनीति स्पष्ट कर दी है। कांग्रेस पार्टी के सभी 20 अधिकृत प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सुमन गुर्जर के समक्ष अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रत्याशियों ने मतदाताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है, जिससे नगर क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस पार्टी के अलीगढ़ (उनियारा) ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश चन्द धाकड़ ने बताया कि पार्टी ने उनियारा नगरपालिका के सभी 20 वार्डों में अधिकृत प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के समर्थन में कार्य करेंगे।
*वार्डवार कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी*
कांग्रेस पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशियों में वार्ड संख्या 1 से कौशल राज जैन, वार्ड 2 से विष्णु सैनी, वार्ड 3 से इकबाल अहमद, वार्ड 4 से नरेश गुर्जर, वार्ड 5 से अजय कुमार कुशवाह, वार्ड 6 से धनराज सैनी, वार्ड 7 से हेमन्त महावर, वार्ड 8 से पूजा चंदेल, वार्ड 9 से चेतन कुमार भट्ट, वार्ड 10 से अरविन्द बैरवा, वार्ड 11 से संदीप कुमार गुप्ता, वार्ड 12 से धर्म प्रकाश शर्मा, वार्ड 13 से कन्हैया लाल सैनी, वार्ड 14 से अमृता, वार्ड 15 से ऊषा कंवर, वार्ड 16 से ममता सेन, वार्ड 17 से बुद्धिप्रकाश वैष्णव, वार्ड 18 से बाबूलाल माली, वार्ड 19 से परवीन बी तथा वार्ड 20 से जमीला को कांग्रेस का अधिकृत प्रत्याशी बनाया गया है। ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश चन्द धाकड़ ने सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ अधिकृत प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गरीब उत्थान, सुशासन और जनता की सेवा के संकल्प के साथ नगर पालिका चुनाव में जनता के बीच जाएगी। कांग्रेस नेताओं एवं पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं और आमजन से पार्टी के सभी अधिकृत प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रत्याशियों के जनसंपर्क अभियान के साथ उनियारा नगरपालिका क्षेत्र में चुनावी माहौल और अधिक गरमाने लगा है।
