अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ खंड सुनेल की बैठक संपन्न हुई

नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया

सुनेल 01 सितम्बर
स्मार्ट हलचल|अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ खंड सुनेल में महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुनेल मां सरस्वती प्रार्थना के साथ साधारण सभा आयोजन का प्रारंभ हुआ प्रथम सत्र में जिले से नियुक्त खंड पालक जगदीश गौतम द्वारा संगठन परिचय एवं खंड अध्यक्ष हेमराज पांचाल द्वारा गत सत्र की गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया तत्पश्चात नवीन कार्यकारिणी हेतु पांच पदों की जिसमें अध्यक्ष हेमराज पांचाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र कसाना, मंत्री मनोहर सिंह नागर, कोषाध्यक्ष अंकित सोनी,उपाध्यक्ष महिला रेखा नागर की घोषणा की गई इनका प्रस्ताव वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेश कुमार टेलर ने किया एवं अनुमोदन प्रांतीय सदस्य अशोक कुमार गहलोत ने किया । द्वितीय सत्र में खंड कार्यकारिणी के बीस सदस्यों एवं जिला साधारण सभा के पांच सदस्यों अशोक गहलोत , बाबूलाल मेहर, लक्ष्मी नारायण नागर,रामनारायण गुर्जर, प्रहलाद सिंह, उपाध्याय पुरुष रामविलास शर्मा, महिला मंत्री मधु राठौड़, महिला शिक्षक वंदना श्रृंगी का मनोनय किया । इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार गुप्ता , जिला सचिव देवी सिंह नागर,राजकुमार जाट , दारा सिंह नागर, जुगल किशोर अवस्थी, नैन सिंह , हनुमान सेन रामेश्वर मेहर , आनंदी लाल बैरवा, राजाराम नागर, श्रवण कुमार, प्रेमचंद , मुकेश जांगिड़ , दुर्गाशंकर मेघवाल , नरेन्द्र गौड , महेश ओला , कन्हैया लाल मीणा, पवन राठौर, प्रशांत जोशी , राजेश पाटीदार, ज्ञानचन नागर, बलवान सिंह, लालचंद प्रजापत , बालमुकुंद नायक सहित 50 से अधिक शिक्षक उपस्थित रहे।