सभी प्रत्याशियों ने नामांकन के अंतिम दिन रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम) के समक्ष दाखिल किए नामांकन
शिवराज बारवाल मीना
टोंक/उनियारा। स्मार्ट हलचल|आगामी नगर पालिका निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा ने उनियारा नगर पालिका के सभी 20 वार्डों में अपने अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर चुनावी मैदान में उतरने की रणनीति स्पष्ट कर दी है। पार्टी के सभी अधिकृत प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम के समक्ष अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। भाजपा के निकाय चुनाव प्रभारी देवेन्द्र सिंह राठौड़ एवं मंडल अध्यक्ष ममता साहू ने बताया कि पार्टी ने उनियारा नगरपालिका के सभी 20 वार्डों में अधिकृत प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है।
*वार्डवार भाजपा प्रत्याशी*
भाजपा द्वारा घोषित प्रत्याशियों में वार्ड संख्या 1 से घांसी जैन, वार्ड 2 से यशवंत साहू, वार्ड 3 से अलादिया कुजड़ा, वार्ड 4 से दीपक गुर्जर, वार्ड 5 से महेश कुशवाहा, वार्ड 6 से राकेश बड़ाया, वार्ड 7 से विजय महावर, वार्ड 8 से आशा देवी, वार्ड 9 से पिंटू साहू, वार्ड 10 से हेमराज बैरवा, वार्ड 11 से जयदीप सिंह, वार्ड 12 से शुभम जैन, वार्ड 13 से चिरंजी लाल सैनी, वार्ड 14 से आशा देवी शर्मा, वार्ड 15 से पिंकी सैनी, वार्ड 16 से कविता देवी कुशवाहा, वार्ड 17 से उम्मेद सिंह, वार्ड 18 से राजेश सैनी, वार्ड 19 से संतोष जांगिड़ तथा वार्ड 20 से अनीशा बानो को भाजपा का अधिकृत प्रत्याशी बनाया गया है। भाजपा निकाय चुनाव प्रभारी देवेन्द्र सिंह राठौड़ एवं मंडल अध्यक्ष ममता साहू ने सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ अधिकृत प्रत्याशियों के समर्थन में कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास, सुशासन और जनसेवा के संकल्प के साथ नगर पालिका चुनाव में जनता के बीच जाएगी। भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं एवं आमजन से पार्टी के सभी अधिकृत प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
