एसपी सागर राणा के निर्देशन में जिलेभर में चला धरपकड़ अभियान; कोटड़ी, मांडलगढ़, काछोला, आसींद, जहाजपुर व सुभाषनगर सहित विभिन्न थानों में हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई
भीलवाड़ा (स्मार्ट हलचल)
जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा के निर्देशन में भीलवाड़ा जिले में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने व्यापक कार्रवाई की है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संगीन प्रकरणों में वांछित आरोपियों के साथ-साथ शांति व्यवस्था भंग करने पर कुल 37 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
विभिन्न आपराधिक मुकदमों में वांछित 18 आरोपी गिरफ्तार
- मांडलगढ़ थाना: शिवलाल जाट (रायसिंहपुरा) एवं भेरूलाल गुर्जर (मोही प्रतापपुरा, बीगोद)।
- काछोला थाना: रणजीत सिंह बंजारा (सावंजी का खेड़ा, मांडलगढ़)।
- कोटड़ी थाना: रणजीत कीर (कांटी, पारोली) एवं देवीलाल मीणा (खामका का खेड़ा, मांडलगढ़)।
- आसींद थाना: नारायणलाल गुर्जर, दुदाराम गुर्जर (चोटियास), रामेश्वर लाल भील (हताण), दिनेश भील (गंगाराम जी का खेड़ा), प्रभुलाल गुर्जर (करणगढ़) एवं जालंधर सिंह रावत (बागमाली रावतों का बाड़िया)।
- कारोई थाना: किशनलाल गाडरी (पुरोहित खेड़ा, बागोर), दुर्गालाल बागरिया (बागोर) एवं दशरथ लबाना (ढलमु मानपुरा, प्रतापगढ़)।
- रायला थाना: सुरेन्द्र कुमावत, ठाकुर प्रसाद वैष्णव (रामपुरिया ईरास) एवं बाबूलाल मेवाड़ा (रायला)।
- गुलाबपुरा व गांधीनगर: देवीलाल गुर्जर (देवीपुरा रूपाहेली, गुलाबपुरा) एवं घनश्याम कुमावत (न्यू पटेल नगर, गांधीनगर)।
🛑 शांति भंग (धारा 126/170 BNSS) के तहत 19 गिरफ्तार
जिले में शांति व्यवस्था बिगाड़ने और उपद्रव की आशंका के चलते पुलिस ने 19 लोगों को धारा 126/170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया। इनमें सुभाषनगर से चेतन उर्फ कान सिंह व करण हरिजन; जहाजपुर से समर सुन्दरावत, आशीष सुन्दरावत व सूरज दयामी; मंगरोप से लालचंद जाट, करण जाट व सुरेश बलाई; कोटड़ी से राजू बागरिया व अनिल कुमार वैष्णव; बीगोद से खेमानाथ नाथ योगी; करेड़ा से मुकेश धोबी व छीतर भील; शाहपुरा से लालाराम कहार; बनेड़ा से भेरू लाल खटीक; मांडल से रतनलाल व कैलाशचन्द्र प्रजापत तथा गांधीनगर से घनश्याम कुमावत व हरीश शामिल हैं।
