पंकज पोरवाल
युवा शक्ति की सामाजिक भागीदारी पर जोर, पूर्व यूआईटी चेयरमैन रामपाल शर्मा ने किया पोस्टर विमोचन
भीलवाड़ा ।स्मार्ट हलचल|महर्षि दधीचि जयंती को लेकर दाधीच समाज के युवाओं ने सामाजिक सरोकारों को केंद्र में रखते हुए तैयारियां तेज कर दी हैं। 19 सितंबर को मनाई जाने वाली जयंती के उपलक्ष्य में 13 सितंबर को रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। युवा जिला अध्यक्ष, जिला दाधीच मंडल भीलवाड़ा कुश आचार्य ने बताया कि रक्तदान शिविर सहित समाज के विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया है। इसी क्रम में पूर्व यूआईटी चेयरमैन रामपाल शर्मा ने जयंती कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया और आयोजन का निमंत्रण स्वीकार किया। उन्होंने सामाजिक कार्यक्रमों में युवाओं की सक्रिय भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर युवा साथी लोकेश भट्ट, नीरज दाधीच, धर्मेंद्र दाधीच, जितेंद्र दाधीच, रोहित दाधीच, चंद्रशेखर दाधीच, विकास जोशी, आदित्य ओझा सहित अन्य युवा मौजूद रहे।
