वार्ड नं. 23 वाटिका से कांग्रेस प्रत्याशी अनीता मीणा ने किया जनसंपर्क, हाथ के निशान पर वोट की अपील

भरत देवड़वाल

वाटिका ।स्मार्ट हलचल|वाटिका नगर पालिका के वार्ड नंबर 23 से कांग्रेस प्रत्याशी अनीता मीणा ने क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान शुरू किया।अभियान के दौरान अनीता मीणा ने घर-घर जाकर मतदाताओं से आशीर्वाद लिया और चुनाव चिन्ह – हाथ पर वोट देकर विजयी बनाने की अपील की।इस अवसर पर अनीता मीणा ने कहा – _”वार्ड 23 की जनता ही मेरा परिवार है। मेरा संकल्प है – सेवा, समर्पण, विकास और विश्वास के साथ वार्ड का सर्वांगीण विकास करना। पानी, सड़क, सफाई और महिला सुरक्षा मेरी प्राथमिकता रहेगी।”_

स्थानीय महिलाओं और युवाओं में अनीता मीणा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने अधिक से अधिक मतों से जिताने का भरोसा दिलाया।