✍️ राकेश मीणा
गुजरात। स्मार्ट हलचल|आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष रजनाबेन चौहान ने ‘एक कदम शिक्षा की ओर’ अभियान शुरू किया है। इसके तहत झोपड़पट्टियों और पिछड़े क्षेत्रों में नि:शुल्क बाल शिक्षा केंद्र संचालित किए जा रहे हैं।इन केंद्रों में एसटी, एससी और मजदूर परिवारों के बच्चों को पढ़ाई के साथ स्टेशनरी और नाश्ता भी मुफ्त दिया जाता है। उद्देश्य है बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि पैदा करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना।
सांस्कृतिक, सामाजिक और खेलकूद कार्यक्रमों के जरिए बच्चों में टीम भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित की जा रही है। संचालन की जिम्मेदारी भावनाबेन लिडिया संभाल रही हैं।
अभियान ने शिक्षा और सही मार्गदर्शन से बच्चों को आत्मनिर्भर बनने की राह दिखाई है। संस्था का मानना है कि शिक्षा से बच्चे आर्थिक अभाव को पीछे छोड़कर समाज में सम्मान और स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ सकते हैं।
