बैंकों को लाखों की चपत लगाने में 15 साल से फरार एम पी के दो शातिर इनामी गिरफ्तार

सुनील बाजपेई
कानपुर। स्मार्ट हलचल|यहां कानून और शांति व्यवस्था के पक्ष में हर तरह के अपराधियों के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस का अभियान लगातार जारी है, जिसमें दक्षिण पुलिस भी अव्वल चल रही है। उसके द्वारा अपराधियों के खिलाफ जारी प्रभावी कार्यवाही के क्रम में थाना बर्रा के प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर रवीन्द्र श्रीवास्तव की अगुवाई वाली यादव मार्केट के चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर सनी कुमार, बर्रा के चौकी प्रभारी समर सिंह,सब इंस्पेक्टर अरविन्द कुमार,सब इंस्पेक्टर जितेन्द्र कुमार ,रिक्रूट कांस्टेबल विकास व्यास, सर्विलांस ,साइबर और तकनीकी के सब इंस्पेक्टर अजय गंगवार,देवेंद्र कुमार, जोनी त्यागी,कांस्टेबल शोभित साइबर थाने के हेड कांस्टेबल हरमेश मिश्रा और कांस्टेबल शिवम की तेजतर्रार टीम ने तकनीकी संसाधनों एवं इलैक्ट्रनिक साक्ष्यों के आधार पर बर्रा में दर्ज मुकदमों से सम्बन्धित और फरार होने की दशा में 50,000/- रूपये के इनामिया अभियुक्त संजय अग्रवाल उर्फ संजीव राज गोयल पुत्र कृष्णराम गोयल उर्फ कृष्ण प्रसाद अग्रवाल निवासी तिरूपति हाईट्स नानाखेड़ा थाना नानाखेड़ा जिला उज्जैन मध्य प्रदेश तथा 25,000/- रूपये के इनामिया अभियुक्त राहुल अग्रवाल पुत्र संजय अग्रवाल उर्फ संजीव राज गोयल निवासी उपरोक्त को नानाखेड़ा बस स्टैण्ड थाना नानाखेड़ा जिला उज्जैन मध्य प्रदेश से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली।
इन दोनों जालसाज शातिर ठग अपराधियों के खिलाफ विभिन्न थानों में 40 से अधिक मुकदमे भी दर्ज होने की जानकारी देते हुए घटनाओं के सटीक खुलासों के साथ ही अपनी जुझारू नौकरी के अबतक के कार्यकाल में हर तरह के अनगिनत शातिर अपराधियों माफियाओं और सफ़ेदपोशों को सबक सिखा चुके निष्पक्ष और पारदर्शी कार्य शैली के चलते आम जनता के साथ ही मातहतों में भी लोकप्रिय तेज तर्रार और व्यवहार कुशल जुझारू तेवरों वाले कठोर परिश्रमी कानपुर दक्षिण के डीसीपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि अभियुक्तगणों के द्वारा फर्जी रोड क्रास मोर्टस के नाम से एजेन्सी बनाने के बाद फर्जी आरसी एवं डीएल बनाकर उपरोक्त एजेन्सी से गाड़ी खरीदना दिखाकर उसी के आधार पर भोले भाले लोगों फर्जी फर्म के नामपर विभिन्न प्रकार के लोन दिलाते थे, जिसके बाद बैंकर्स चेक तथा बैंक ड्राफ्ट बनवाकर बैंक से पैसे निकाल उसे मिल बांटकर हड़प लिया जाता था। डीसीप चौधरी ने बताया कि वर्तमान में अभियुक्त संजय अग्रवाल उर्फ संजीव राज गोयल के खिलाफ कुल 24 मुकदमें और अभियुक्त राहुल के खिलाफ कुल 16 मुकदमें दर्ज है। अब पुलिस दोनों के खिलाफ दर्द अन्य मुकदमों की भी जानकारी कर रही है।