वार्ड 55 में जनसंपर्क नहीं, जन-आशीर्वाद का सफर: डॉ. संजय बड़ोदिया को मिला अपार स्नेह

भरत देवड़वाल

सांगानेर।स्मार्ट हलचल|जयपुर नगर निगम चुनाव-2026 में वार्ड नंबर 55 से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. संजय बड़ोदिया का जनसंपर्क अभियान जन-आशीर्वाद यात्रा में बदलता नजर आ रहा है।शनिवार को दोपहर 3 बजे से शाम 8 बजे तक वार्ड 55 के सेक्टर-5, सेक्टर-3 और श्रीराम कॉलोनी में डॉ. बड़ोदिया ने सघन जनसंपर्क किया। आम सूचना के अनुसार आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने आत्मीय मुलाकात कर उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया।

डॉ. बड़ोदिया ने कहा, “जनसंपर्क नहीं, ये जन-आशीर्वाद का सफ़र है। हर घर से मिले स्नेह, विश्वास और मान-सम्मान ने मन को अभिभूत कर दिया। आपका यह प्यार और विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।”

उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य वार्ड 55 को आदर्श वार्ड बनाना है – “मेरा वार्ड, मेरा परिवार, हम सब साथ” और “हाथ बदलेगा हालात” के संकल्प के साथ वे विकास कार्य करेंगे।

इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने अपनी समस्याएं भी बताईं और डॉ. बड़ोदिया को पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। जनसंपर्क में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।