शिक्षक दिवस पर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप अतिवीर ने किया शिक्षक एवं छात्रा का सम्मान,संस्थापक अध्यक्ष प्रदीप सिंह कासलीवाल किया याद
कोटा, 5 सितंबर। स्मार्ट हलचल|शिक्षक दिवस के अवसर पर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप अतिवीर कोटा की ओर से शिक्षक एवं छात्र सम्मान समारोह तलवंडी जैन मंदिर में आयोजित किया गया। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवा और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित दो शिक्षकों अजीत कुमार जैन एवं स्वाति जैन को सम्मानित किया गया। साथ ही पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में सक्रिय छात्रा ईर्या जैन को भी सम्मानित किया गया।
ग्रुप अध्यक्ष मनोज पाटनी ने बताया कि यह कार्यक्रम फेडरेशन के संस्थापक अध्यक्ष प्रदीप सिंह कासलीवाल की छठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी स्मृति में आयोजित किया गया। राष्ट्रीय अतिरिक्त महासचिव जेके जैन ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उन्हें संस्कार, अनुशासन और जीवन की सही दिशा भी प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में फेडरेशन कोटा रीजन अध्यक्ष अनिल ठौरा, सचिव पीयूष जैन, राष्ट्रीय अतिरिक्त महासचिव उमेश जैन, जेके जैन, अशोक पहाड़िया, प्रकाश जैन सांमरिया, निकुंज पाटनी, हेमंत पाटनी सहित ग्रुप के गणमान्य एवं वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे। उमेश अजमेरा एवं जेके जैन ने कार्यक्रम के महत्व पर विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन राजकुमार लुहाड़िया ने किया। अंत में कार्याध्यक्ष संदीप ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
