वार्ड 96 में आरती जाटव ने किया जनसंपर्क, वार्डवासियों से मांगा समर्थन

कोटा

कोटा।स्मार्ट हलचल|बाला कुंड वार्ड नंबर 96 से निर्दलीय प्रत्याशी आरती जाटव ने जनसंपर्क अभियान चलाकर वार्डवासियों से मुलाकात की और समर्थन व आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में पहुंचकर स्थानीय लोगों से संवाद किया तथा उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को जाना।
आरती जाटव ने कहा कि वार्ड का समुचित विकास, स्वच्छता, सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल चुनाव तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर उपलब्ध रहना चाहिए।
जनसंपर्क के दौरान वार्डवासियों ने उनका स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की और अपना आशीर्वाद एवं सहयोग देने का भरोसा दिलाया। आरती जाटव ने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने वार्ड के सर्वांगीण विकास और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *