ओम जैन
शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ नगर निकाय चुनाव का प्रचार प्रत्याशी व कार्यकर्ताओं द्वारा जोरो शोरो से किया जा रहा है।चित्तौड़गढ़ भाजपा का विजन 60 को लेकर वार्ड 39 से प्रत्याशी प्रदीप काबरा ने रविवार को गांधीनगर में अपने कार्यकर्ताओं के साथ सघन जनसंपर्क किया, इस दौरान बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर अपने लिए वोट मांगे, साथ ही जितने के बाद वार्ड की समस्याओं के समाधान सहित हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता सुनील कुमार चौखड़ा, अनूप पोरवाल, ललित नामधरानी, पीयूष काबरा, शांतनु काबरा, पुरनेश जैन, नितिन ईनाणी, कमल भडक्त्या, दिनेश काबरा, गोल्डी पगारिया, सत्यनारायण टेलर, मितेश नाराणीवाल, विनोद मुरोठिया, विनोद अजमेरा, गोविंद काबरा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओ के साथ सघन जनसम्पर्क किया।

