भाजपा प्रत्याशी ने कहा- पांच साल बेटा-भाई बनकर करूंगा सेवा, विकास को देंगे प्राथमिकता
अनिल कुमार खींची
ब्यावर।स्मार्ट हलचल|नगर परिषद चुनाव के तहत वार्ड नंबर 29 में भाजपा प्रत्याशी प्रमोद शर्मा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन नंद नगर स्थित अष्टविनायक भवन में किया गया। कार्यालय का उद्घाटन किसान मोर्चा के अभिषेक चौहान, भाजपा ब्यावर नगर परिषद प्रभारी सरिता गैना, पूर्व पार्षद देवीदास सोनी, बृजबाला कुमावत एवं मंडल महामंत्री देवेंद्र शर्मा ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति मौजूद रही।
कार्यालय उद्घाटन के बाद भाजपा प्रत्याशी प्रमोद शर्मा ने समर्थकों के साथ वार्ड में जनसंपर्क किया। उन्होंने घर-घर पहुंचकर वार्डवासियों से मुलाकात की और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान प्रमोद शर्मा ने वार्डवासियों से कहा कि चुनाव जीतने के बाद वे पूरे पांच साल आपका बेटा और भाई बनकर क्षेत्र की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि वार्ड की समस्याओं का समाधान करवाना और विकास कार्यों को गति देना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने वार्डवासियों के सुख-दुख में साथ खड़े रहने और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया।
इस दौरान भाजपा नेताओं ने भी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव प्रचार में जुटने तथा वार्ड में भाजपा को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में योगेंद्र सिंह खींची, संजय शर्मा, खुशाल रामचंदानी, दिनेश कुमावत, जयप्रकाश प्रजापति, मानक साहू, छगन प्रजापत, पृथ्वी सिंह रावत, कुणाल बेरवा, राहुल बेरवा, मूलचंद प्रजापत, प्रदीप कुमार प्रजापत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों माताएं-बहनें एवं मातृशक्ति ने भी भाग लिया।

