62 मरीजों ने लिया चिकित्सा परामर्श, 56 की शुगर व 50 की बीपी जांच
अनिल कुमार खींची
ब्यावर। स्मार्ट हलचल|महावीर इंटरनेशनल डायमंड, ब्यावर के तत्वावधान में रविवार को महावीर चिकित्सा सेवा संस्थान में 283वां नि:शुल्क चिकित्सा, स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 62 मरीजों ने नि:शुल्क चिकित्सा सेवाओं का लाभ लिया।शिविर में डॉ. सी.एल. परिहार ने 36, डॉ. कमल आर.सी. पुरोहित ने 15 तथा संस्थापक डॉ. बी.सी. सोढ़ी ने 5 मरीजों को चिकित्सा परामर्श दिया। स्वास्थ्य जांच के दौरान 56 मरीजों की शुगर, 50 की बीपी तथा 8 मरीजों की ईसीजी जांच की गई। वहीं 15 मरीजों ने नर्सिंग सुविधा का लाभ उठाया।
संस्था के चेयरमैन वीर सुशील छाजेड़ ने आमजन से प्रत्येक रविवार आयोजित होने वाले नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरों का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच से बीमारियों की समय पर पहचान और उपचार में मदद मिलती है।
इस अवसर पर चेयरमैन वीर सुशील छाजेड़, संस्थापक वीर डॉ. बी.सी. सोढ़ी एवं वीर डॉ. सी.एल. परिहार उपस्थित रहे।

