रणवीर सिंह चौहान
जानलेवा हमला करवाने वाला मास्टरमाइंड एनडीपीएस तस्कर आरोपी इमरान व हिस्ट्रीशीटर रेहान उर्फ सुखा सहित कुल 05 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।- आरोपी इमरान पुलिस थाना पगारिया में NDPS प्रकरण में चल रहा था वांछित।
स्मार्ट हलचल/ भवानी मंडी भवानी मंडी पुलिस ने कस्बे में मुंह बांधकर लाठी सरिया से हमले करने वाली घटना का खुलासा करते हुए एक एनडीपीएस तस्कर सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया
जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि कस्बा भवानीमंडी में रात्री के समय अज्ञात आरोपियों द्वारा मुंह बांधकर फरियादी अजहरुद्दीन के साथ लाठी-डंडों एवं सरियों से जान से मारने की नियत से हुए हमले की घटना का भवानीमंडी पुलिस द्वारा खुलासा किया जाकर सुपारी देकर जानलेवा हमला करवाने वाला मास्टरमाइंड एनडीपीएस तस्कर आरोपी इमरान एवं थाना हाजा के हिस्ट्रीशीटर रेहान उर्फ सुखा सहित कुल 05 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है।
*घटना का विवरण:-* दिनांक 28 अगस्त को फरियादी अजहरुद्दीन पुत्र शहीदुद्दीन जाति पठान मुसलमान निवासी भवानीमंडी ने उपस्थित थाना होकर एक तहरीर रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि मैं कल रात को मेरे जीजाजी कलीम भाई व इस्लाम चौधरी के साथ शंकर चाय पर चाय पी रहे थे। तभी मोटरसाइकिल से 3-4 अज्ञात व्यक्ति आये और मेरे साथ लोहे के पाइप सरियों से मारपीट की। इत्यादि पर प्रकरण दर्ज किया गया।
*कार्यवाही पुलिस:-* घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार व भागचंद मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झालावाड़ के निर्देशन एवं सत्यनारायण गोदारा आर.पी.एस. वृत्ताधिकारी वृत्त भवानीमंडी के निकटतम सुपरविजन में प्रमोद कुमार पु.नि. थानाधिकारी थाना भवानीमंडी के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास से तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किये गये। घटना स्थल पर आने-जाने वाले रास्तों का रूट मैप तैयार किया गया। टीम द्वारा आसूचना संकलन व तकनीकी साक्ष्य व मनोवैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान करते हुए फरियादी अजहरुद्दीन पर हुए जानलेवा हमले की घटना का खुलासा करते हुए सुपारी देकर जानलेवा हमला करवाने वाला मास्टरमाइंड एनडीपीएस तस्कर आरोपी इमरान एवं थाना हाजा के हिस्ट्रीशीटर रेहान उर्फ सुखा सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है।
जानलेवा हमले में फरार आरोपी भोला उर्फ नितांशु सोनी पुत्र संतोष जाति सोनी निवासी इन्द्रा कॉलोनी पचपहाड़ भवानीमंडी एवं घटना में प्रयुक्त वाहन मोटरसाइकिल की तलाश जारी है।
*गिरफ्तार शुदा आरोपियों का विवरण:-*
1- रेहान उर्फ सुखा पुत्र अनवर खान मुसलमान उम्र 21 निवासी दरगाह मोहल्ला भवानीमंडी
2- सलमान उर्फ कंटी पुत्र सकील खान मुसलमान उम्र 20 साल निवासी इन्द्रा कॉलोनी पचपहाड़
3- चेतन पुत्र पप्पूलाल मेघवाल उम्र 20 साल निवासी इन्द्रा कॉलोनी पचपहाड़ भवानीमंडी
4- सुनील पुत्र सुल्तान मेघवाल उम्र 19 साल निवासी गंगापुरा का खेड़ा थाना भवानीमंडी
5- इमरान खान पुत्र चांद खान मुसलमान उम्र 36 साल निवासी कांगलीपुरा थाना भवानीमंडी
*फरार आरोपी का विवरण:-*
01- भोला उर्फ नितांशु सोनी पुत्र संतोष जाति सोनी निवासी इन्द्रा कॉलोनी पचपहाड़ भवानीमंडी
*पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड आरोपी हिस्ट्रीशीटर रेहान उर्फ सुखा*
क्र.स. प्रकरण संख्या धारा नाम थाना चार्ज शीट नंबर
01 33/14-01-2024 341,323,342,379,394,427 भादस भवानीमंडी 43/10-02-2024
02 60/06-02-2024 457,380 भादस भवानीमंडी 119/09-04-2024
03 115/2024 4/25 आर्म्स एक्ट अकलेरा –
04 327/31-07-2024 115(2),126(2),189(2),3(5) बीएनएस भवानीमंडी 271/27-08-2024
05 471/24-10-2024 324(5),326(च) बीएनएस भवानीमंडी 407/10-12-2024
*पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड आरोपी इमरान*
01 348/2011 363,366,120बी भादस औद्योगिक क्षेत्र रतलाम म.प्र. –
02 415/2012 4/25 आर्म्स एक्ट भवानीमंडी 327/24-11-2012
03 342/2014 8/21 एनडीपीएस एक्ट गुमानपुरा कोटा –
04 195/2015 143,308,323 भादस भवानीमंडी 239/03-09-2015
05 396/2016 147,341,323,427,504 भादस भवानीमंडी 332/10-12-2016
06 231/2020 8/20,29 एनडीपीएस एक्ट सुनेल –
07 563/2021 8/21,25,29 एनडीपीएस एक्ट रामगंजमंडी कोटा ग्रामीण –
08 124/2026 8/21,29,30 एनडीपीएस एक्ट भवानीमंडी 142/19-06-2026
*पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड आरोपी सुनील*
01 127/2023 379 भादस भवानीमंडी 231/17-07-2023
02 271/2023 379 भादस भवानीमंडी 315/30-09-2023
*पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड आरोपी सलमान उर्फ कंटी*
| 01 | 34/2026 | 303(2),112,317(2) बीएनएस | मोड़क कोटा ग्रामीण | 125/30-06-2026 |
*टीम पुलिस थाना भवानीमंडी:-*
प्रमोद कुमार पु.नि. थानाधिकारी थाना भवानीमंडी
सुरेन्द्र सिंह उ.नि. पुलिस थाना भवानीमंडी
निजामुद्दीन स.उ.नि. पुलिस थाना भवानीमंडी
तेजेन्द्र सिंह कानि. 1379 पुलिस थाना भवानीमंडी
विकास कुमार कानि. 285 पुलिस थाना भवानीमंडी (विशेष भूमिका)
महेश कुमार कानि. 1380 पुलिस थाना भवानीमंडी (विशेष भूमिका) आसूचना अधिकारी