इनरव्हील क्लब कोटा नॉर्थ की आधिकारिक चेयरमैन विजिट आयोजित

ई-वेस्ट प्रबंधन का नया प्रोजेक्ट शुरू होगा, 100 झुग्गी परिवारों को एलईडी बल्ब, खिलाड़ियों को किट व पोषण सहायता

इनरव्हील क्लब कोटा नॉर्थ ने तीन माह में किए सेवा के कई प्रकल्प, पर्यावरण से लेकर शिक्षा और खेल तक बढ़ाया दायरा

कोटा, 7 सितंबर। स्मार्ट हलचल|इनरव्हील क्लब कोटा नॉर्थ ने जुलाई से सितंबर के बीच पर्यावरण, महिला स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कई सेवा प्रकल्प संचालित किए।अध्यक्ष विजेता गुप्ता एवं सचिव रजनी अरोड़ा ने बताया कि बताया कि क्लब की ओर से मासिक डायलिसिस सहायता, हैप्पी स्कूल प्रोजेक्ट, मेधावी छात्राओं को आईआईटी की कोचिंग, बालिका की स्कूल फीस में सहयोग, खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन तथा महिला स्वास्थ्य से जुड़े कार्यक्रम किए गए। इनरव्हील क्लब डिस्ट्रिक्ट 305 की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन वर्षा शाह (अहमदाबाद) एवं डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी अलका भार्गव (ग्वालियर) ने विजिट के दौरान क्लब की ओर से संचालित विभिन्न सेवा गतिविधियों एवं प्रोजेक्ट्स का जायजा लिया और उनके कार्यों की सराहना की।

100 झुग्गी परिवारों को एलईडी बल्ब वितरित
प्रोजेक्ट डायरेक्टर सरिता भूटानी ने बताया कि सोमवार को डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन एवं डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी के समक्ष
स्ट्रीट वेंडर्स एवं झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवारों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 100 एलईडी बल्ब वितरित कर सेवा प्रकल्प का शुभारंभ किया गया।

खेल प्रतिभाओं को पोषण और खेल सामग्री का सहयोग
क्लब ने खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए नेशनल प्लेयर बिंतोश योगी के लिए प्रोटीन एवं दुग्ध की व्यवस्था की। बैडमिंटन की स्टेट प्लेयर पूर्वी गुप्ता को बैडमिंटन किट तथा स्टेट सीनियर क्रिकेट खिलाड़ी कृतिका गुप्ता को क्रिकेट किट भेंट की गई। वहीं स्नेहा गर्ग के कन्यादान के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।

थर्मल कॉलोनी में ई-वेस्ट प्रबंधन का नया प्रोजेक्ट
विजेता गुप्ता व रजनी अरोड़ा ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के तहत थर्मल कॉलोनी में ई-वेस्ट प्रबंधन का नया प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है। इसके तहत ग्रीन वेस्ट से खाद तैयार करने तथा प्लास्टिक वेस्ट के उचित निस्तारण के लिए मशीनों का उपयोग किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट थर्मल प्रशासन के सहयोग और क्लब सदस्य शिखा गुप्ता के समन्वय से संचालित किया जाएगा।

चेयरमैन ने बड़े स्तर पर सेवा विस्तार का दिया सुझाव
डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन वर्षा शाह ने क्लब के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए गतिविधियों को और व्यापक स्तर पर ले जाने का सुझाव दिया। उन्होंने क्लब बुलेटिन, ‘फिट गर्ल्स’ जैसे अभियानों को प्रभावी रूप से संचालित करने तथा अन्य इनरव्हील क्लबों के साथ सहयोग कर बड़े स्तर पर सेवा प्रकल्प करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में वाइस प्रेसिडेंट विद्या गर्ग, वेलकम अध्यक्ष शशि झवर, डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी रेनू लालपुरिया, आईपीपी प्रमिला पारीक, पीडीसी स्वाति गुप्ता, पुष्पा गुप्ता, अनीता गर्ग, एमओसी शशि सक्सेना सहित क्लब की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।