कोटा सोशल वेलफेयर फोरम द्वारा शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान

कोटा। स्मार्ट हलचल|कोटा सोशल वेलफेयर फोरम द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करना था।समारोह के मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर नरेंद्र कपूर ने विभिन्न विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों से जुड़े सभी सम्मानित शिक्षकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर शिक्षकों के समर्पण, मार्गदर्शन तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की गई।
कार्यक्रम में देश सेवा के साथ-साथ पुणे स्थित कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग (CME) में अपनी सेवाएं देने वाले कर्नल सुशील जैन जी का भी विशेष सम्मान किया गया।
कोटा सोशल वेलफेयर फोरम की अध्यक्ष डॉली मदनानी ने कहा, “एक शिक्षक केवल शिक्षा नहीं देता, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और भविष्य को दिशा देता है। समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। ऐसे कर्मठ शिक्षकों का सम्मान करना हमारे लिए गौरव की बात है।”
इस अवसर पर संस्था के सभी सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने सम्मानित शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम के अंत में सचिव सुशील कुमार मेहता ने मुख्य अतिथि, सभी सम्मानित शिक्षकों, अतिथियों एवं संस्था के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी के सहयोग की सराहना की।