राणा पूंजा भील समाज विकास समिति की बैठक में शिक्षा, सामाजिक एकता और सामाजिक बुराइयों पर हुई चर्चा
चित्तौड़गढ़, स्मार्ट हलचल। राणा पूंजा भील समाज विकास समिति चित्तौड़गढ़ की बैठक राणा पूंजा भवन, गांधीनगर में आयोजित हुई। बैठक में राणा पूंजा जयंती को भव्य रूप से मनाने तथा राणा पूंजा छात्रावास की कार्यकारिणी के गठन सहित समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।पूर्व जिला अध्यक्ष जमनालाल आमोलिया ने बताया कि राणा पूंजा जयंती 5 अक्टूबर को जिला मुख्यालय चित्तौड़गढ़ में धूमधाम से मनाई जाएगी। जयंती आयोजन को लेकर समाजजनों ने तैयारियों और व्यवस्थाओं पर चर्चा की।
- अध्यक्ष: रतनलाल कनेरा
- उपाध्यक्ष: रामलाल मांडलगढ़
- सचिव: देवीलाल मेवासा
शिक्षा और सामाजिक एकता पर जोर
बैठक के दौरान समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने, सामाजिक एकता मजबूत करने तथा सामाजिक बुराइयों को दूर करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। समाज के विकास के लिए युवाओं और विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ने तथा समाजहित में सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया गया।
बड़ी संख्या में समाजजन रहे मौजूद
बैठक में संस्थापक बालूराम सिंहपुर, जिला अध्यक्ष नारायण लाल नंगावली, उपाध्यक्ष खेमराज भट्ट कोटड़ी, सचिव रमेश चंद्र जित्यास, जिला महामंत्री नारायण लाल हरियाखेड़ी, हीरालाल ओछड़ी, लक्ष्मण गंगरार, लोकेश बिछौर, कालूलाल मांडलगढ़, भेरूलाल बाघपुरा, विनोद मनोहरखेड़ी, दुर्गेश भीलवाड़ा, पप्पूलाल भीलवाड़ा, राधेश्याम, प्रकाश हाड़ाखेड़ी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।