वैर में मतदाता रैली निकालकर अधिकाधिक मतदान के लिए किया जागरूक

शशिकांत शर्मा
स्मार्ट हलचल|वैर जिला कलक्टर महोदय, भरतपुर एवं उपखण्ड अधिकारी, वैर के निर्देशानुसार नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के मद्देनजर मतदान दिवस 11.09.2026 को अधिकाधिक मतदाताओं की भागीदारी हेतु निर्वाचन विभाग द्वारा जारी स्वीप कैलेण्डर अनुसार दिनांक 07.09.2026 को नगरपालिका क्षेत्र वैर (भरतपुर) में विभिन्न स्वीप गतिविधियों का समन्वित, नवाचारयुक्त एवं सुनियोजित तरीके से स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया गया । मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा वैर ने बताया उक्त कार्यक्रम में नोडल स्वीप प्रभारी द्वारा उक्त गतिविधियों के तहत मतदाताओं को जागरूक कर अधिकाधिक मतदान करने हेतु पीए श्री राउमावि वैर से कस्बा वैर में मतदाता रैली निकालकर मतदान दिवस को मतदान करने हेतु कार्मिकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा घर-घर पीले चावलों का वितरण किया गया।