कांग्रेस के 17 सिंबल प्रकरण को लेकर माली पहुंचे गहलोत के पास

बद्री लाल माली

गुरला:-स्मार्ट हलचल |राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा के प्रदेश महामंत्री व जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य गोपाल लाल माली ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से जयपुर स्थित सिविल लाईन आवास पर मुलाकात कर भीलवाड़ा में कांग्रेस शहर संगठन द्वारा 17 प्रत्याशियों के सिम्बल प्रकरण से उन्हें अवगत कराया। साथ ही इस पूरे घटनाक्रम को लेकर आमजन, पार्टी कार्यकर्ताओं और मीडिया के रूख के बारे में भी उन्हें अवगत कराया। माली ने भीलवाड़ा में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम व चुनाव में प्रत्याशियों व नेताओं का फीडबैक भी दिया। माली ने पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत को पत्र सौंपकर यह भी निवेदन किया कि पार्टी के नेताओं द्वारा 17 कांग्रेस प्रत्याशियों के सिम्बोल समय पर नहीं देने से जहां आम कांग्रेस कार्यकर्ता बहुत ही आहत है। वहीं चुनाव तारिख से पहले भीलवाड़ा शहर में कांग्रेस के प्रति जबरदस्त माहौल को देखते हुए नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनने की पूरी संभावना थी, वहीं समय पर सिंबल नहीं देने व भाजपा नेताओं से मिलीभगत के आरोपों से आम कांग्रेस कार्यकर्ता का विश्वास टूटा है और जनता का रूख भी कांग्रेस से विमुक्त हुआ है। इस पूरे घटनाक्रम को देखते हुए दोषी व लापरवाह पदाधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करना आवश्यक है ताकि भविष्य में ऐसी पूर्णाहुति ना हो व ना ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं आम जन के बीच शर्मिन्दगी जेलनी पड़े। समय रहते जिला संगठन में डेमेज कंट्रोल किया जाये, नहीं तो आने वाले पंचायतीराज चुनाव में भी यह दृश्य अगर देखने को मिला तो कोई अतिशियोक्ति नहीं होगी। पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान राजनीतिक चर्चा के साथ-साथ सामाजिक चर्चा भी विस्तार से की गई। इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) भवानी शंकर माली व मुकेश बुलिवाल उपस्थित थे।