(रमेशचंद्र डाड)
बैठक में हिंदू समाज की एकता और समानता का दिया संदेश
आकोला । स्मार्ट हलचल|काछोला कस्बे में विश्व हिंदू परिषद प्रखंड काछोला की ओर से स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बैठक एवं कार्यक्रम का आयोजन बगीची के बालाजी मंदिर परिसर में किया गया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं सहित गांव के वरिष्ठजन मौजूद रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष वासुदेव पालीवाल एवं जिला उपाध्यक्ष उमराव सिंह सोलंकी ने विश्व हिंदू परिषद की स्थापना एवं उसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर वर्ष 1964 में मुंबई स्थित संदीपनी आश्रम में विश्व हिंदू परिषद की स्थापना की गई थी। संगठन का उद्देश्य साधु-संतों एवं हिंदू समाज को एक मंच पर लाकर समाज में एकता, समरसता और संगठन की भावना को मजबूत करना रहा है।वक्ताओं ने संगठन के संदेश “हिन्दवः सोदरा सर्वे, न हिन्दू पतितो भवेत्” का उल्लेख करते हुए कहा कि सभी हिंदू आपस में भाई हैं और समाज में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने हिंदू समाज की एकता, समानता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों एवं समाज हित में किए जाने वाले कार्यों को लेकर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में गांव से पहुंचे वरिष्ठजन, विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर राजेंद्र आचार्य, लादूलाल धाकड़, कन्हैयालाल धाकड़, दुर्गाशंकर आचार्य, दिनेश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।