बी एम राठौर
न्यूज
स्मार्ट हलचल|सांगोद 8 सितम्बर को नगर निकाय चुनाव के तहत बुधवार को सांगोद नगरपालिका के 35 वार्डों के लिए मतदान होगा। शहर के कुल 23 हजार 314 मतदाता 97 प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। मतदान में 11 हजार 852 पुरुष एवं 11 हजार 462 महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनावी मुकाबले में कई वार्डों में रोचक और कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। 18 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला है, जबकि 9 वार्डों 4, 8, 11, 13, 17, 23, 24, 26, 31 में निर्दलीय प्रत्याशियों की मौजूदगी से त्रिकोणीय संघर्ष के आसार बने हुए हैं। वहीं कई वार्डों में बागी और निर्दलीय उम्मीदवारों ने दोनों प्रमुख दलों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वार्ड 4, 5, 6, 8, 11, 13, 14, 15, 17, 21, 23, 24, 26, 29, 31, 32 और 33 में निर्दलीय व बागी प्रत्याशियों की मौजूदगी से मुकाबला अधिक पेचीदा हो गया है। इन वार्डों में वोटों का बंटवारा भाजपा और कांग्रेस के चुनावी समीकरण बिगाड़ सकता है। भाजपा के सामने अपने ही घर को संभालने की चुनौती है। टिकट से वंचित दावेदारों के बागी तेवरों के बीच ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर की सक्रिय मौजूदगी से भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है। अब बुधवार को मतदाता तय करेंगे कि 22 माह बाद सांगोद नगरपालिका की सत्ता की कमान किसके हाथों में जाएगी।