आई.पी.एस. मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से श्रीनाथ गार्डन में होगा आयोजन, एक दर्जन से अधिक कलाकार देंगे प्रस्तुतियां
चित्तौड़गढ़, स्मार्ट हलचल। महान फिल्म पार्श्वगायक स्व. महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर आई.पी.एस. मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से पुराने सदाबहार गीतों से सजी संगीतमय शाम ‘सूर-संगम’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शनिवार, 26 सितंबर को शाम 7 बजे से नई पुलिया स्थित श्रीनाथ गार्डन में होगा।पेनल अधिवक्ता एवं ग्रुप की संचालिका भारती गहलोत ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर संस्थान कार्यालय में ग्रुप के संस्थापक विजय मलकानी के नेतृत्व एवं निर्देशन में कलाकारों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विजय मलकानी ने कलाकारों को कार्यक्रम की तैयारियों और प्रस्तुतियों को लेकर जानकारी दी।उन्होंने बताया कि इस बार महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि के अवसर पर ‘सूर-संगम’ कार्यक्रम को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में महान गायकों के पुराने लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए जाएंगे। बेहतर प्रस्तुति के लिए संस्थान की ओर से विशेष स्पेशल क्वालिटी साउंड की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में स्थानीय अतिथियों के साथ प्रदेश स्तर के बाहर से भी अतिथियों को आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम संयोजक महेंद्र जोशी ने बताया कि आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कलाकारों की नियमित प्रैक्टिस 10 सितंबर से संस्थान कार्यालय में शुरू होगी। कार्यक्रम में ग्रुप के एक दर्जन से अधिक कलाकार अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां देंगे।