बसपा विधानसभा प्रभारी बालू नायक बोले—बसपा के बिना नगर पालिका में किसी भी दल का बोर्ड बनाना मुश्किल
कपासन, स्मार्ट हलचल। नगर पालिका कपासन के वार्ड नंबर 9 से बहुजन समाज पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार अयूब खान के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन मंगलवार को किया गया। बसपा के चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष राधेश्याम मेघवाल ने नीला फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया।कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में आरएस कमांडर एवं विधानसभा प्रभारी तथा पूर्व विधायक प्रत्याशी बालू नायक मोखमपुरा मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार कपासन नगर पालिका में बहुजन समाज पार्टी की भूमिका महत्वपूर्ण रहने वाली है। उन्होंने दावा किया कि बसपा के बिना किसी भी पार्टी के लिए नगर पालिका में अपना बोर्ड बनाना मुश्किल होगा।
बालू नायक ने सत्ताधारी पार्टी के प्रति लोगों में नाराजगी होने का दावा करते हुए कहा कि इसका असर निकाय चुनाव में देखने को मिल सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में सक्रियता से जुटने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मुराद खान, रमेश किर, मंजूर खान, माजिद भाई, अजय वाल्मीकि सहित वार्ड नंबर 9 के महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।