अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा ट्रेलर, चालक सुरक्षित; कोई जनहानि नहीं
जहाजपुर अलकेश पारीक
जहाजपुर। स्मार्ट हलचल|जहाजपुर-देवली मार्ग पर बोरानी गांव के पास एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। ट्रेलर में लोहे के सरिए लदे हुए थे। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए।गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई तथा ट्रेलर चालक भी सुरक्षित है। ट्रेलर के पलटने से लोहे के सरिए सड़क किनारे बिखर गए।हादसे के बावजूद यातायात प्रभावित नहीं हुआ और मार्ग पर आवागमन सुचारु रूप से जारी रहा। हादसा किस कारण से हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।